Ankita Bhandari Murder Case: SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा! खुल गया ‘दरिंदा’ पुलकित का एक और बड़ा राज

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) की एसआईटी जांच कर रही है। इस बीच इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि अंकिता भंडारी को रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। अंकिता के ऊपर संबंध बनाने के लिए पुलकित लगातार दबाव बना रहा था और ऐसा करने के लिए कहता था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि एक ग्राहक अंकिता को गलत निगाह से गले भी लगाया था।

हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने इन तथ्यों के सामने आने के बाद अब इस मामले में देह व्यापार अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 भी जोड़ दी है। इस मामले के तीनों आरोपी पौड़ी जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। इससे पहले पुलिस ने 22 सितंबर को वनंन्त्रा रिजॉर्ट के मालिक क पुलकित और दो मैनेजर अंकित गुप्ता और सौरव को अरेस्ट किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि उन लोगों ने अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) को नहर में धक्का दे दिया था।

इससे पहले इस मामले में अंकिता और उसके दोस्त के बीच बातचीत का व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस चैट से यह बात सामने आई थी कि अंकिता ने अपने दोस्त को बताया था कि पुलकित उस पर ग्राहकों से संबंध बनाने के लिए कहता है। अंकिता ने चैट में ये भी बताया था कि एक ग्राहक रिसॉर्ट में आया था और उसने नशे की हालत में उसे गले लगा लिया था। यही नहीं उस ग्राहक ने अंकिता पर संबंध बनाने का दबाव भी डाला था।

वहीं, अंकिता के दोस्त ने बताया था कि पुलकित ने अंकिता (Ankita Bhandari) से संबंध बनाने की कोशिश की थी। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इन बयानों को आधार बनाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। अंकिता के परिजनों को इंसाफ का इंतजार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.