उत्तराखंड में हद हो गई! चंद रुपयों के लिए बुजुर्ग चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड के विकासनकर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

वर्कशॉप के बाहर सो रहे बुजुर्ग चौकीदार की हिस्ट्रीशीटर के भाई ने डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर केस को सुलझा लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये मामला सोमवार सुबह का है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे विकासनगर के रहने वाले नसीर अहमद ने सूचना दी कि कैनाल रोड बसंतपुर स्थित उसके वर्कशॉप में किसी अज्ञात शख्स ने डंडों से पीट-पीटकर 72 साल के चौकीदार की हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायज लिया और फिर वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसके पुलिस ने मामले की तफ्तीश की। पूछताछ के लिए आरोपी सुल्तान को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा, घटना के समय पहने हुए खून से लगे कपड़े, जूते और 1250 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है।

बताया जा रहा है कि नशे की पूर्ति करने के लिए आरोपी चोरी के इरादे से वर्कशॉप के बाहर चारपाई पर सो रहे चौकीदार राजकुमार को डंडे से सिर पर किया। मृतक के जेब में रखे 1250 रुपये निकाल कर वह फरार हो गया। आरोपी सुल्तान का भाई हैदर हिस्ट्रीशीटर है। आरोप पर 7 मुकदमे दर्ज हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.