कोरोना से लड़ते हुए वेंटिलेटर पर पहुंचे जीआरपी एएसपी ने ऐसा काम किया है, जिसकी कीमत जीवन भर तक नहीं चुकाई जा सकती है।
आपको बता दें, जीआरपी एएसपी मनोज कत्याल ने दो लोगों को मौत के मुंह से बचाया है। जानकारी के मुताबिक मनोज ने सड़क हादसे में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे दो लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर उनकी जान बच सकी।
बता दें, मामला हरिद्वार के रोशनाबाद मार्ग का है जहां देर रात लगभग 12 बजे एएसपी मनोज कत्याल अपनी कार से शंकराचार्य चौक से गुजर रहे थे। कोहरा और सुनसान ठंड के बीच सड़क पर एक गाड़ी के किनारे दो युवक लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। गाड़ी रोक कर मनोज ने देखा तो सड़क पर दो युवक बुरी तरह घायल पड़े हैं। उन्होंने बिना देरी किए दोनों को गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल तक पहुंचाया।
बता दें कि मनोज कत्याल ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद लंबे समय तक उन्हें वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने दुबारा से ड्यूटी ज्वाइन की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.