अगस्त क्रांति दिवस पर अल्मोड़ा जिला जेल में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा के नेहरू वार्ड में स्वतन्त्रता संग्राम के महान विभूतियों को जनप्रतिनिधियों और लोगों ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल 1872 में बनाई गई थी। अल्मोड़ा की जिला जेल में स्वतन्त्रता संग्राम के दीवानों में, जिसमे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत, खान अब्दुल गफ्फार खान, हर गोविन्द्र पंत, विक्टर मोहन जोशी, बद्री दत्त पांडेय, देव सुमन समेत 423 स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी निरूद्ध रहे हैं। उत्तराखण्ड की सबसे पुरानी जेल में अल्मोड़ा की जेल ही है। इस जेल में पंडित नेहरू दो बार रहे है। इस जेल में स्वतन्ता संग्राम के सेनानियों की अनेक यादे संरक्षित हैं। इस जेल को हैरिटेज बनाए जाने की कवायद भी लंबे समय से चल रही है। आजादी के दौर की गवाह रही ये जेल पूरे आजादी के इतिहास की गवाह की किताब है।

हर साल 9 अगस्त को अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में अगस्त क्रांति दिवस भव्य रूप से मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी कें चलते सादे समारोह के रूप में मनाया गया। लोग कोरोना गाइडलाइन्स के नियमों का पालन कर नेहरू वार्ड में देश महानायकों  याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अल्मोड़ा जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए निरन्तर मांग की जा रही है।

इस मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अल्मोड़ा जेल स्वतन्त्रता आंदोलन का परिचायक रही है। ऐतिहासिक महत्व को देखते हेरिटेज के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के सज्ञान में लाया जाएगा। वहीं, पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस जेल की ऐतिहासिक महत्व के आधार पर सरकार को राष्ट्रीय स्मारक बनाना चाहिए, जिससे कि भावी पीढ़ी को लाभ मिल सके।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.