उत्तराखंड: भाई को बहन का प्यार करना पसंद नहीं आया, प्रेमी को गोली से उड़ा दिया

ऊधम सिंह नगर से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां काशीपुर के कंडेश्वरी में भाई ने बहन के प्रेमी को बेरहमी से मार डाला है।

बताया जा रहा है कि बहन प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। जिससे नाराज भाई अपने दोस्तों के साथ बहन के प्रेमी के घर गया और उसे गोली से उड़ा दिया। आरोपी युवक का परिवार गुलजारपुर में रहता है। उसकी बहन का इलाके के रहने वाले गौरव नाम के साथ अफेयर चल रहा था। आज सुबह युवती घर छोड़कर अपने प्रेमी गौरव के घर चली गई थी। जहां वो गौरव से शादी करने की जिद करने लगी। वो गौरव के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

गौरव के घरवालों ने लड़की को बहुत समझाया और उसे अपने घर जाने को कहा, लेकिन लड़की घर जाने को तैयार नहीं हुई। लड़की और लड़के के परिवार के बीच बातचीत चल ही रही थी कि इस दौरान लड़की का भाई अपने दोस्तों के साथ भी वहां पहुंच गया और गौरव को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की खबर मिंलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

गांववालों के मुताबिक गौरव कुंडेश्वरी चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। वारदात के बात गौरव के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों ने बताया कि गौरव का क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। उनको जरा भी अंदाजा नहीं था इस प्रेम-प्रसंग का इस तरह से अंत होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.