उत्तरकाशी की इस तस्वीर को देश में जिसने देखा वो विचलित हो उठा!

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का दावा कर रही है। लेकिन अभी भी प्रदेश के कई सुदूर गांवों में स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने की जरूरत है।

उससे भी ज्याद सड़कों का जाल बिछाना ज्यादा जरूरी, ताकि बीमार लोगों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा मिल सके। उत्तरकाशी से एक ऐसी तस्वीर समाने आई है, जिसे देखर हर कोई विचलित हो उठा। ये तस्वीर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के नई खालसी (माड़) गांव से सामने आई है। जहां ग्रामीणों को एक बीमार बुजुर्ग महिला को 7 किमीटर डंडी-कंडी के सहारे उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा।

रविवार को 65 साल की अब्बला देवी को लकवा मार दिया। इसके बाद गांव वालों ने डंडी-कंडी के सहारे उन्हें सड़क तक पहुंचाया। ग्रमीणों के लिए ये बात कोई नहीं है। गांव में अक्सर किसी गर्भवती और बीमार को सड़क तक पहुंचाने के लिए उन्हें इसी तरह डंडी-कंडी का सहारा लेना पड़ता है। कई सालों से ग्रामीण गांव से मेन सड़क को जोड़ने के लिए सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग आज तक नहीं पूरी हुई। नई खालसी (माड़) की ग्राम प्रधान सरोजनी कंडियाल ने बताया कि सड़क की मंजूरी तो मिली है, लेकिन उस पर भूमि निरीक्षण छपान के बाद काम शुरू हो पाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.