फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में लगातार गुरुवार को भी मौसम खराब रहा। सुबह देहरादून समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे, हालांकि बाद में देहरादून में धूप खिल आई।
चारधाम सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से ढक गईं हैं। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी में भी तीसरे दिन भी घने बादल छाए रहे। शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। चकराता, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बदरी-केदार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ के आगोश में हैं। धनोल्टी में बुधवार रात को कुछ देर हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ टिक नहीं पाई, मसूरी में फिलहाल बर्फ नहीं पड़ी।
टिहरी जिले के प्रतापनगर के सेम मुखेम और तहसील घनसाली के गंगी, पिंसवड़, गेवाली गांव में हल्की बर्फबारी हुई। श्रीनगर क्षेत्र में दो दिन बाद गुरुवार को हल्की धूप निकली, हालांकि घाटी में कोहरा छाया रहा। घुत्तू गंगी मोटर मार्ग रिह के समीप बर्फबारी से बंद हो गया है।
बदरीनाथ धाम में भारी हिमपात हुआ है। तप्त कुंड से लेकर मंदिर परिसर तक सफेद बर्फ की चादर बिछ चुकी है। चमोली जिले में औली, रैणी और ब्रह्मताल में बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है। केदारनाथ में लगभग दो फीट तक बर्फ जमा है। चोपता, तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ हाईवे भी बंद हो गया है। बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से आगे अवरूद्ध हो गया है। हनुमान चट्टी में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। बर्फबारी से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही थम गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत रहेगी, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की पूरी संभावना है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.