फोटो: सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वांडर्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में ऋषभ पंत के आउट होने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।
टीम इंडिया की दूसरी पारी में तीसरे दिन 266 के कुल स्कोर में पंत बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा कि पंत हर बार तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसे ही आउट हो रहे हैं। इससे आगे काम नहीं चलेगा। ऐसे ही वह इंग्लैंड के साथ सीरीज में आउट हो रहे थे, क्योंकि वह पिच पर डांस करते हुए जेम्स एंडरसन को मारने की कोशिश कर रहे थे।”
गावस्कर ने आगे कहा कि पंत ने 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सफलता हासिल की थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में पिच का व्यवहार अलग था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में खेलने का तरीका सही नहीं है। बुधवार को गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स में पंत के आउट होने के लापरवाह तरीके की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा कि क्रीज पर दो नए बल्लेबाज होने के बावजूद ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। वह शॉट कभी भूलने योग्य नहीं है। उनमें जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए, क्योंकि रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी से बेहतर किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.