उत्तराखंड: दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी का तरीका जान उड़े पुलिस वालों के होश!

उत्तराखंड में नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ने लगी है। खास कर कुमाऊं मंडल में आए दिन नशे की तस्करी की खबरें आती रहती हैं। पुलिस भी लगातार इन तस्करों पर शिकंजा कसने में लगी है।

हालही में बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बागेश्वर पुलिस ने दो लाख रुपये की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये तस्कर पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ NDPC एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर जिले में कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से तीन तस्कर आ रहे थे। पुलिस को तीनों पर शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2 किलों 110 ग्राम चरस बरामद किया गया। जिसके बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत दो लाख रुपये आकी जा रही है।

वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दलजीत सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी शिवपुरी, थाना कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल और स्कूटी से विशाल काला पुत्र राजीव काला, शुभम आर्या पुत्र राकेश कुमार निवासी पदमपुर थाना कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.