श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जाना है तो इन नियमों को पढ़ लें, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में!

टिहरी गढ़वाल के श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।

विश्वविद्यालय के कई ऐसे गाइलाइंस हैं जो छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। गाइडलाइंस के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए कोरोना वायरस नेगेटिव जांच की रिपोर्ट सौंपनी होगी। विश्वविद्यालय ने 14 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर ये गाइडलाइंस जारी की है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि जो भी बाहरी राज्यों से आने वाले छात्र छात्राएं हैं, उन्हें कोरोना नेगेटिव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

यही नहीं परीक्षा के दौरान जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी उन्हें भी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र देना जरूरी पड़ेगा। विश्वविद्यालय के सभी संबंधित कॉलेजों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल में 180 केंद्र बनाए गए हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर की आखिरी सेमेस्टर और पीएड की मुख्य परीक्षाएं 14 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच होंगी।

परीक्षा को लेकर ये गाइडलाइंस हैं:

  • परीक्षा केंद्र में बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • दूसरे राज्यों में आने वाले छात्रों को को भी कोरोना रिपोर्ट अपने साथ लानी पड़ेगी।
  • सभी दरवाजे के हैंडल लिफ्ट बटन को सैनिटाइज करना होगा।
  • हर पाली की परीक्षा के बाद छात्राओं को टेबल और कुर्सी को सैनिटाइज करना अनिवार्य।
  • परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर लगे सभी स्टाफ को अपने स्वास्थ्य को लेकर एक घोषणा देनी होगी।
  • सभी स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले सभी छात्रो और शिक्षकों, अन्य स्टाफ को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
  • अगर कोई छात्र बुखार की शिकायत करता है तो उसके लिए अलग से बनाए गए कक्ष में परीक्षा की व्यवस्था करनी होगी।
  • सभी कॉलेज इंस्टीट्यूट को एक हेल्पलाइन या व्हाटसएप नंबर जारी करना होगा।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.