सावधान: उत्तराखंड में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी हुआ घातक, एक और संक्रमित की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी घातक हो गया है। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत हो गई है।

इस वक्त यहां संक्रमित 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 18 संक्रमित मरीजों की सर्जरी भी कर दी है। मंगलवार दोपहर एम्स में 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अलीगढ़ की महिला को 12 मई को एम्स में भर्ती किया था। कोविड संक्रमित महिला में जांच के दौरान बीती 14 मई को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी।

एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स में ब्लैक फंगस से संक्रमित 28 मरीज भर्ती हंै। एक को स्वस्थ होने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स केचिकित्सक अब तक 18 पीड़ित मरीजों की सर्जरी भी कर चुके हैं। दस लोगों की सर्जरी बुधवार और गुरुवार को होनी है। एम्स में ब्लैक फंगस का 15 सदस्यीय टीम इलाज कर रही है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को ब्लैक फंगस के लक्षण वाले यूपी, उत्तराखंड के चार और मरीज भर्ती किये गये हैं। मालूम हो कि इससे पहले देहरादून निवासी एक 36 वर्षीय युवक की भी ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है।

वहीं दून अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल में तीन मरीजों में और ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। अस्पताल में अब ब्लैक फंगस के चार संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। एक मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। मरीजों में आंखें सूजने, फैलने एवं निशान बनने के लक्षण मिले हैं।

अब कुमाऊं में ब्लैक फंगस का पहला मरीज मिला है। हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में ब्लैक फंगस का यह मरीज भर्ती हुआ है। जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। ब्लैक फंगस का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.