अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट! क्या अब खुलेंगे बड़े राज?

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर उठ रहे सवाल और सुबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले फैक्ट फाइंडिंग लिए महिला संगठनों का दल ऋषिकेश, पौड़ी जाएगा।

उत्तराखंड महिला की अगुवाई में देश के विभिन्न महिला संगठनों का 20 सदस्यीय दल पौड़ी, श्रीनगर, ऋषिकेश और देहरादून का दौरा करेगा और अंकिता के माता-पिता से भी बात करेगा। दल की प्रमुख कार्यकर्ता उमा भट्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ सदस्य 27 अक्टूबर को अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलने के लिये उनके गांव श्रीकोट भी जायेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

महिलाओं का दूसरा समूह ऋषिकेश के वनतंरा रिसॉर्ट के साथ ही चीला बैराज के आसपास के क्षेत्र का दौरा करेगा और घटना को लेकर लोगों से बातचीत कर तथ्यों को जुटाएगा। यही नहीं दल होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बात करेगा।

दल में उत्तराखंड महिला मंच के पदाधिकारियों के अलावा पीयूसीएल, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जनांदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, सॉलिडरेटरी फाउंडेशन, कर्नाटक विद बिलकिस, महिला किसान अधिकार मंच, भारतीय महिला फेडरेशन, आल इंडिया प्राग्रेसिव वूमेंस आर्गनाइजेशन (ऐवपा) के सदस्यों के अलावा पर्यटन विशेषज्ञ, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न छात्र संगठन के सदस्य भी शामिल होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.