उत्तराखंड ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को दी खुशखबरी!

स्नो लेपर्ड दुनिया के सबसे खूबसूरत और दुर्लभ जीवों में से एक है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड का कुनबा बढ़ रहा है, जो कि जैव विविधता के लिहाज से शुभ संकेत है।

प्रदेश में लंबे वक्त से हिम तेंदुओं की गणना और इस दुर्लभ जीव को बचाने की कोशिशें चल रही थीं, इन कोशिशों के सफल नतीजे भी अब देखने को मिले हैं। राज्य में हिम तेंदुओं की तादाद बढ़ गई है। 23 अक्टूबर को विश्व हिम तेंदुआ दिवस से ठीक पहले वन विभाग ने इन्हें लेकर आंकड़े जारी किए है, जिसके अनुसार राज्य में करीब 121 हिम तेंदुए हैं। 2016 में एक आकलन के दौरान इनकी संख्या 86 के आसपास थी।

वन विभाग पिछले एक साल से इनकी गणना के काम में जुटा था। पहली बार इनका सही आकलन कर अहम डाटा बैंक भी तैयार किया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश में हिम तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रदेशवासियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं इस कार्य में लगे गैर सरकारी संगठनों को बधाई दी है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि राज्य में हिम तेंदुए के लिये उपलब्ध क्षेत्रफल को 12764.35 वर्ग किमी अगणित किया गया है।

गणना 2 चरणों में संपन्न की गयी है। जिसमें गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नन्दा देवी बायोस्फियर के उच्च स्थलीय क्षेत्र तथा उत्तराखण्ड के ट्रांस हिमालयी क्षेत्र शामिल किए गए। इस वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार उत्तराखण्ड में हिम तेंदुओं की अनुमानित संख्या 121 आंकी गई। हिम तेंदुए राज्य के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में रहते हैं। कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुओं की गतिविधियां अक्सर नजर आती हैं। उत्तरकाशी की नेलांग वैली में भी हिम तेंदुओं यानी स्नो लेपर्ड को कई बार देखा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.