BJP विधायक सहदेव पुंडीर को हुआ कोरोना, चुनाव प्रचार करने गए थे पश्चिम बंगाल

भाजपा के सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह चुनाव प्रचार करने पश्चिम बंगाल गए थे।

विधायक सहदेव पुंडीर पिछले एक महीनें से कार्यकर्त्‍ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। बीच में होली पर वह घर आए थे और दोबारा पश्चिम बंगाल गए थे। जहां से विधायक पुंडीर कार्यकर्त्‍ताओं के साथ शनिवार को सुद्धोवाला स्थित घर पहुंचे थे।

विधायक को खांसी और जुखाम की शिकायत थी। इसके चलते उन्होंने सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता स्याना को फोन कर कोरोना जांच कराने के लिए कहा था। चिकित्सकों ने विधायक और कार्यकर्त्‍ताओं का कोरोना टेस्ट किया था।

जिसमें विधायक पॉजिटिव आए हैं। पुंडीर को सीएचसी सहसपुर के चिकित्सकों ने सुद्धोवाला स्थित आवास में होम आइसोलेट कराया है। जबकि विधायक के साथ गए कार्यकर्त्‍ताओं ने भी कोरोना जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन सभी ने अपने स्वजनों से दूरी बनाई हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.