त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद उत्तराखंड के नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत को देवभूमि की कमान सौंपी है। विधान मंडल की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। विधायक दल की बैठक में बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत को राज्य की कमान सौंपी गई है। यानी अब तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। खबरों की माने तो नए मुख्यमंत्री बुधवार शाम को ही शपथ ले सकते हैं।
आपको बता दें तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, वो हरियाणा के प्रभारी रहे हैं। मौजूदा समय की बात करें तो तीरथ सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। इतना ही नहीं जब त्रिवेंद्र रावत CM बने थे तब भी उनका नाम CM की दौड़ में शामिल था। तीरथ सिंह रावत की संघ में मजबूत पकड़ रही है। तीरथ सिंह रावत आरएसएस से होते हुए बीजेपी में आये और संगठन सचिव बने।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.