BJP अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा सेवा अभियान रहा सफल, 7 हज़ार 10 गांवों तक पंहुचे कार्यकर्ता

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गांवों में सेवा अभियान पूरी तरह से सफल रहा और यह कोरोना की समाप्ति तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सेवा अभियान के तहत 30 मई को 7 हजार 10 गावों तक कर्यकर्ताओ ने पहुँँचकर लोगों की समस्या सुनी और जरुरतमन्दो की सेवा की और शहरी क्षेत्रों के 907 वार्डों में भाजपा पदाधिकारी सेवा कार्यों के लिए पंहुचे।

इस दौरान 1 लाख 57 हजार 532 मास्क, सेनिटाइजर, 4758 किट, 10 हजार राशन किट, 10,500 भोजन किट, 13604 लोगो का थर्मलस्क्रीनिंग किया गया। अभियान में 5762 कार्यकर्ता, 528 जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, मेयर,जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्य,ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत और प्रधान ) सहित प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने लक्ष्य से अधिक 2368 यूनिट ब्लड डोनेट कर अस्पतालों को सौंपा। इसमें युवा मोर्चा ने 1932 यूनिट,महिला मोर्चा ने 347 यूनिट तथा अन्य मोर्चो ने 100 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में जरुरत और क्षमता के हिसाब से कई कार्यकर्ताओं को ब्लड के लिए मना किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके नंबर लेकर उनके दोबारा बुलाने को कहा। युवा मोर्चा इससे पहले भी 1000 यूनिट ब्लड रक्तदान कर चुका है।

रक्तदान का अभियान 78 स्थानो पर चला जिसमें 623 कार्यकर्त्ताओं ने भागेदारी की। 45 हॉस्पिटल, ब्लड बैंक में कैंप आयोजित किए गए। जिलों में 35 स्थानों पर कुल मिलाकर मंडल स्तर 78 स्थानों पर रक्तदान का कार्यक्रम हुआ। कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सेवा से सिद्धांत पर कार्य करती रही है। पार्टी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर भी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है और 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहा है,लेकिन दिसंबर से पहले देश के हर राज्य
वैक्सीनैशन पूरा हो जाएगा। जनसंख्या, कोटा और आवश्यक्ता पर आधारित है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का प्रभाव कम होने पर हर जनपद में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने खुद की परवाह किये बिना कोरोना से जंग लड़ते रहे और उनका अथवा उनके परिजन का कोरोना से निधन हो गया ऐसे परिवार से मिलने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके घर जाकर उन्हें ढ़ाडस बंधायेगे। प्रदेश एवं जिला स्तर पर ऐसे कर्यकर्ताओ के चिन्हिकरण के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.