नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना पाॅजिटिव, PPE किट पहनकर दुल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन शादी से पहले कोरोना पाॅजिटिव हो गई। कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए।

शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। मनर्सा गांव में दोपहर 12 बजे दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) से बरात पहुंची, जिसमें दूल्हे समेत छह लोग थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं।

प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए पीपीई किट मुहैया कराई। वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

मनर्सा गांव में सोमवार को पीपीई किट पहनकर हुई शादी चर्चाओं में रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन के पिता ने शादी की विशेष तैयारियां की हुई थीं, लेकिन बेटी के संक्रमित होने से सभी तैयारियां धरी रह गईं।

हालांकि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद पीपीई किट पहनकर सोमवार को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.