फोटो: सोशल मीडिया
खटीमा में सितारगंज कोतवाली के शक्तिफार्म इलाके के राजनगर में युवक का शव मिलने से सननी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि ये युवक 9 दिन से लापता था। युवक का शव गुरुनानक नगरी गांव के पास जंगल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, 9 दिन पहले युवक मच्छली पकड़ने के लिए घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वो युवक को ढूंढने में नाकाम रहे।
थक हाकर परिजनों ने युवक के गायब होने के की शिकायत पुलिस को दी। इस बीच शक्तिफार्म पुलिस को सितारगंज के गुरुनानक नगरी के पास एक व्यक्ति के शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक को पहचान लिया।
सितारगंज सीओ सुरजीत कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि कई हिस्सों को किसी जानवर ने खाया है। उन्होंने बताया कि शव देखने से ऐसा लगता है कि मगरमच्छ ने युवक पर हमला किया होगा। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही और पोस्मॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.