देहरादून: नाबालिग को डरा धमका कर 1 साल से बना रहा था हवस का शिकार, केस दर्ज, हुआ फरार

प्रदेश की राजधानी देहरादून में नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये मामला पटेल नगर थाना इलाके का है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका रानी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक का नामा कादिल है। नाबालिग लड़की के घर के पास ही आरोपी रहता है। आरोप के मुताबिक, 2019 से नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने नाबालिग लड़की को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस संबंध में किसी से शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

पटेल नगर थाने के प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीआईजी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.