फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। टिहरी गढ़वाल से उत्तरकाशी की ओर जा बोलेरो वाहन गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास खाई में जा गिरा।
खाई में गिरते ही बोलेरो वाहन में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
स्थानीय लोगों ने वाहन खाई में गिरता देख मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में लगी आग पर काबू पाया। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में 6 लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल थी।
उन्होंने बताया कि तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.