चारधाम यात्रा: 20 दिन में 9 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, उमड़ रहा है जनसैलाब

चारधाम यात्रा में 20 दिन में नौ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। जबकि केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा करीब तीन लाख पहुंच गया है। मौसम की चुनौतियों को पार कर चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच गया है। जून पहले सप्ताह तक चारों धामों में दर्शन के लिए वहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण फुल है। इस बार तीन मई को अक्षय तृतीय के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई और बदरीनाथ मंदिर के 8 मई को कपाट खुले थे।

चारों धामों में 20 दिनों में नौ लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है। इसके बावजूद भी यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 23 मई तक चारों धामों में नौ लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 22 मई तक बदरीनाथ धाम में 281584, केदारनाथ धाम में 298234, गंगोत्री में 173138, यमुनोत्री धाम में 127617 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

चार धाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार धाम व हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने सलाह दी है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए पंजीकरण की उपलब्धता की जांच के बाद ही चार धाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए होटल, हेली सेवा समेत अन्य बुकिंग करें।

पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कॉल सेंटर पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यापारियों समेत छोटे दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि चार धाम, हेमकुंड साहिब और यात्रा मार्गों, मंदिर परिसर, नदियों व आसपास के इलाकों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

यात्रा मार्गों पर कई जगहों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। इसलिए कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें।। चार धाम व हेमकुंड साहिब करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इन स्थानों पर सफाई रखकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दे सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.