उत्तरकाशी की ओर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम!

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। टिहरी गढ़वाल से उत्तरकाशी की ओर जा बोलेरो वाहन गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास खाई में जा गिरा।

खाई में गिरते ही बोलेरो वाहन में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने वाहन खाई में गिरता देख मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पर काबू पाया। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में 6 लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल थी।

उन्होंने बताया कि तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.