बागेश्वर: शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा पूरा गांव

उत्तराखंड के लाल प्रदीप दफौटी का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में जन सैलब उमड़ पड़ा।

हर किसी की आंखें नम थी और जुबान पर एक ही नारा ‘भारत माता की जय’ और ‘प्रदीप दफौटी अमर रहे अमर रहे’. आपको बता दें, बीते दिनों बीएसएफ के बाड़मेर में तैनात बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र का ये जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गया था।

आज जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शनों के बाद सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आपको बता दें, बागेश्वर जिले के दफौट नयाल गांव के प्रदीप दफौटी पुत्र मोहन सिंह दफौटी बीएसएफ में राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे।

पांच सितंबर को ड्यूटी के दौरान आतंवादियों की गोली लगने से वो घायल हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान शहीद हो गए। मंगलवार को उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक लाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जवान के अंतिम दर्शन किए और भारत माता की जय के साथ समूचा गांव गूंज उठा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.