फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी के लोगों की विधायक गोपाल रावत ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही अठाली गांव तक वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
विधायक गोपाल रावत ने निर्माणाधीन अठाली मोटर पुल और एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अठाली गांव तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही इस पुल के बनने से चामकोट के ग्रामीणों को सड़क मार्ग का लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि साल 2013 में गंगा-भागीरथी में आई भीषण बाढ़ में अठाली गांव को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया था। इसके बाद सरकार ने अठाली गांव को जोड़ने के लिए यहां एक झूला पुल और एक मोटर पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। दो साल पहले झूला पुल बनकर तैयार हो गया, लेकिन मोटर पुल का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
निर्माण के दौरान एक बार हादसा हो चुका है। तेज हवा चलने से पुल का ढांचा धराशायी हो गया था। ऐसे में निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। बीते साल इस पुल के निर्माण का काम दोबारा शुरू किया गया। अब पुल करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने मौके पर पहुंचकर पुल और एप्रोच रोड का स्थलीय निरीक्षण किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.