फोटो: सोशल मीडिया
देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर एक कार की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
देहरादून में एक परिवार में खुशियों की शहनाई बजने से पहले ही मातम पसर गया। देहरादून के मेहूवाला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने सहारनपुर जा रहे थे, तभी मोहंड के पास सामने से आ रही बस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में लड़की के साथ ही उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बस से कार की सीधी भिडंत हो गई। जिस बस से कार की टक्कर हुई एक राजनीतिक पार्टी की रैली से लौटी थी। लड़की की 19 दिसंबर को शादी और 15 दिसंबर को सगाई होनी थी। हादसे के बाद से ही पूरे परिवार में गम का माहौल है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.