देहरादून: दुल्हन का जोड़ा खरीदने गई थी, कफन में लौटी

देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर एक कार की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

देहरादून में एक परिवार में खुशियों की शहनाई बजने से पहले ही मातम पसर गया। देहरादून के मेहूवाला  में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने सहारनपुर जा रहे थे, तभी मोहंड के पास सामने से आ रही बस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में लड़की के साथ ही उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बस से कार की सीधी भिडंत हो गई। जिस बस से कार की टक्कर हुई एक राजनीतिक पार्टी की रैली से लौटी थी। लड़की की 19 दिसंबर को शादी और 15 दिसंबर को सगाई होनी थी। हादसे के बाद से ही पूरे परिवार में गम का माहौल है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.