फोटो: सोशल मीडिया
चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलदौडा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कार बेकाबू होकार अलकनंदा नदी में जा गिरी।
हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन से छिटके और अलकनंदा नदी के बीच टापू पर फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू किया।
खबरों के मुताबिक, गुजरात के इन यात्रियों ने हरिद्वार से कार को किराए पर ली थी। कार में सवार होकर सभी बद्ररीनाथ जा रहे थे। इसी दौरान बलदौडा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की घटना वाली जगह पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, घायल को रेस्क्यू कर इलाज के लिए सीएचसी जोशीमठ भेज दिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.