दुखद खबर: अल्मोड़ा में 90 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक मनियागर से हल्द्वानी जा रही ऑल्टो कार चनौली रोड के पास अनियंत्रित होकर 90 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरों के मुताबिक हल्द्वानी के रहने वाले गिरीश जोशी और कौस्तुभ जोशी आज दोपहर मनियागर से ऑल्टो कार से हल्द्वानी जा रहे थे। तभी मनियागर से आगे जाकर चनौली रोड के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू किया गया।

घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों को 108 की मदद से अल्मोड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल पहुंचते ही घायल गिरीश जोशी ने दम तोड़ दिया, जबकि कौस्तुभ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.