फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। 12 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।
ये हादसा देहरादून में ISBT के पास MDDA कॉलोनी के सामने हुआ है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आइएसबीटी के पास एमडीडीए कॉलोनी में फ्लैट में रहने वाला 12 साल का मयंक बालियान अपने दोस्त श्रेय के साथ आइएसबीटी की तरफ से हरिद्वार रोड पर जा रहा था। इसी दौरान ISBT चौक से आ रही बस ने दोनों बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मयंक के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया है। ऐस में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मयंक श्यामपुर में कक्षा 6 में पढ़ता था और लॉकडाउन में अपनी मां के पास देहरादून आया था।
वहीं, टक्कर लगने से श्रेय का सिर डिवाइडर से जा टकरा गया, जिससे वो घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्रइवर को गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.