चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो बच्चे समेत 4 लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर आई है। चमोली जिले के नीति-मलारी रोड पर एक कार हादसे का शिकार होते हुए गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि जो कार हादसे का शिकार हुई है उसमें दो बच्चों समेत 4 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आपको बता दें, ये लोग नीति घाटी के टिम्मरसैंण से लौट रहे थे, तभी जोशीमठ-मलारी मार्ग पर तपोवन के पास अनियंत्रित होकर ये कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों समेत पिता घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी जोशीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि घायलों में अरविंद (40) के सिर पर चोट आई है। जबकि अंकित (11) और आदित्य (6) के हाथ में चोट आई है। घायलों में सभी रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के रहने वाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.