पौड़ी गढ़वाल की जनता को त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी सौगात!

पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति मंत्री और विधायक सतपाल महाराज के द्वारा पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबटाखाल विधानसभा के ब्लॉक द्वारिखाल के ओडल सतपुली ग्राम में 40 शैय्यावो के पर्यटन आवास गृह ओर मल्टिपरपज हॉल निर्माण का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास के बाद सतपाल महाराज ने वहां मौजूद जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान सतपाल महाराज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में चार करोड़ की लागत आएगी। जिसमें 40 शैय्याओं का पर्यटन आवास गृह और विवाह समारोह हेतु मल्टिपरपज हॉल का निर्माण होगा। जिससे निश्चित ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा एन्गलिन्ग ओर कायाकिन्ग तथा राफ़्टिन्ग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर चुके हैं जिससे नयारघाटी मे पर्यटन बढ़ेगा।

इस दौरान वहां कृष्ण कुमार सिन्घल उपाध्यक्ष गढ़वाल मन्डल विकास निगम, सम्म्पत सिंह सरल जिला अध्यक्ष बीजेपी, बृजमोहन मन्डल अध्यक्ष, श्रीमती कुसुम लता ग्राम प्रधान ओडल, बृजमोहन रावत मुख्यमंत्री के बड़े भाई, वेद प्रकाश वर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। इनके अलावा इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोन्ढियाल, तहसीलदार, थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन सिंह रौन्तेला, राय सिंह नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता और कई लोग उपस्थित रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.