उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्कलें और बढ़ने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, स्टिंग मामले में सीबीआई हरीश रावत के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
सीबीआई ने नैनीताल हाई कोर्ट में हरीश रावत के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर एक प्रर्थना पत्र दाखिल की है। 2016 में विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में सीबीआई केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को हाई कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 20 सितंबर तय की है। इस मामले में सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट हाई कोर्ट में सौंप चुकी है।
गौरतलब है कि हरीश रावत ने पहले ही आशंका जाहिर कि थी कि सीबीआई उनके खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। यही वजह है कि हरीश रावत ने पहले ही एक याचिका दाखिल कर कोर्ट से अपील की थी कि सीबीआई कोई केस दर्ज करने से पहले हाई कोर्ट को सूचित करे। जिस पर कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि स्टिंग मामले की जांच कर रही सीबीआई कोई भी कार्रवाई करने से पहले कोर्ट को सूचित करे। यही वजह है कि केस दर्ज करने से पहले सीबीआई ने हाई कोर्ट को सूचित किया है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्टिंग सीडी केस में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ CBI ने हाईकोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट
ये है पूरा मामला:
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.