फोटो: सोशल मीडिया
CDS बिपिन रावत की दोनों बेटियों ने शनिवार को माता-पिता की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया।
जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को दोनों की बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया। पुरोहित आदित्य वशिष्ठ की ओर से अस्थियों का विसर्जन कराया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीआईपी घाट पहुंचकर सीडीएस रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात की और फिर रवाना हो गए। इस मौके पर सीएम धामी के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता मौजूद रहीं।
जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पंच तत्व में लीन हो गए थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधिलिका, समेत 14 सेना के अफसर की मौत हो गई थी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.