चमोली: आदमखोर ने 70 साल के बुजुर्ग को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

चमोली के जोशीमठ विकासखंड के पैंका गांव में गुलदार का आंतक देखने को मिला है। गुलदार ने 70 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है।

बुजुर्ग की मौत के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। घटना की सूचना मिलने के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पैंका गांव के रहने वाले 70 साल के गंगा सिंह चौधरी सुबह 10 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान घर से कुछी दूरी पर गुलदार ने गंगा सिंह पर हमला कर दिया। गंगा सिंह के अकेले होने से किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। जब मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोगों ने मार्ग पर खून गिरा तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान जंगल में गंगा सिंह का शव मिला।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों को दी। पार्क प्रशासन के अधिकारी घंटों बाद मौके पर पहुंचे। पार्क प्रशासन की कार्य प्रणाली को लेकर ग्रामीण गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई महीनों से गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है। बीते अगस्त महीने में गुलदार ने नेपाली मजूदर को मार दिया था।

कुछ दिनों पहले ही पैंका गांव के एक व्यक्ति को गुलदार ने भी घायल कर दिया था। बावजूद इसके पार्क प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यहां के लोगों का कहना है कि अगर पार्क प्रशासन की ओर से जल्द गुलदार को काबू में करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.