उत्तराखंड के इंजीनियर की सड़क हादसे में गुरुग्राम में दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत 35 साल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

इंजीनियर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। ये हादसा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर नरसिंहपुर गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 9 में रहते थे। पुलिस ने कहा कि जब घटना हुई तब प्रशांत मानेसर से घर जा रहे थे।

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि जब मृतक नरसिंहपुर गांव के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वह बाइक लेकर नाले में गिर गए, जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना पाकर सेक्टर -37 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.