चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी के लिए कौन-कौन प्रचार करने आ रहा है?

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 40 दिग्गज नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, धामी कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की इस सूची के मुताबिक, भाजपा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा और रमेश पोखरियाल निशंक को भी वर्तमान मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतारने जा रही है। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड से लोक सभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महासचिव अजेय कुमार, धामी कैबिनेट के सभी मंत्रियों सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, नरेश बंसल, राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सरिता आर्य, किरण देवी, दीप चंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हिमा जोशी और प्रेमा पांडेय को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

चंपावत विधानसभा सीट से बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए धामी का यहां से जीतना बहुत जरूरी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.