News

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लमगड़ा से पिथौरागढ़ रोड पर सांगड़ साहू और डुबरौली गांवों के बीच एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार बीरी रात खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही थी। बारिश के बीच कार खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद अल्मोड़ा पुलिस पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रात और बारिश होने की वजहसे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घायलों (जिसमें 2 युवकों और 1 बच्चें) को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, 1 महिला और 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में से 1 युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बात की आशंका जताई गई है कि रोड धंसने की वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

  • आशीष कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार ग्राम पैकटिया पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़।
  • आरुष कुमार उम्र-7 वर्ष पुत्र रवि लाल निवासी वार्ड न0 06 कुमौड़ पिथौरागढ़।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

  • ड्राइवर- प्रेम कुमार उम्र- 35 वर्ष पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम डोबरा पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़।
  • सुनीता देवी उम्र-33 वर्ष पत्नी रवि लाल निवासी वार्ड न0 06 कुमौड़ पिथौरागढ़।
  • रजनी 23 वर्ष पुत्री रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम पैकटिया पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़।
newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.