भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चंपावत पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास नेपाल से लायी जा रही प्रतिबंधित खुकुरी सिगरेट बरामद हुई है। आरोपी को सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, टनकपुर पुलिस द्वारा आज नेपाल से सटे बूम क्षेत्र में मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस ने वाहन संख्या डीएल 02 सीक्यू 2187 को रोककर उसकी जांच की तो आरोपी के पास प्रतिबंधित खुकुरी सिगरेट की आठ पेटी बरामद किए गए। इस बरामद माल को जंगलों के रास्ते नेपाल से भारत लाया जा रहा था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी गणेश सिंह मेहर पुत्र प्रहलाद सिंह मेहर निवासी गैंडाखाली को बरामद माल और वाहन के साथ कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बरामद माल को वह नेपाल के तस्करों से प्रतिबंधित रास्तों से भारत लेकर आया है और उसकी योजना टनकपुर और बनबसा क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.