नैनीताल: जिस कॉलेज में अमिताभ बच्चन ने की थी पढ़ाई, वहां क्यों मचा है बवाल?

नैनीताल के फेमस शेरवुड कॉलेज पर ओनरशिप को लेकर चल रही लड़ाई में अब नया मोड़ा आ गया है।

स्कूल पर लखनऊ डायसिस ने अपना अधिकार बताते हुए प्रिंसिलप अमनदीप संधू और नवनियुक्त प्रिंसिपल पीटर इमैनुएल को फर्जी करार दिया है। प्रिंसिपल पद और स्कूल पर स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच लखनऊ डायसिस के विधिक सलाहकार राकेश सोबती नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि स्कूल के शुरुआत से ही से शेरवुड कॉलेज पर लखनऊ डायसिस का अधिकार है।

इससे पहले आगरा डायसिस ने स्कूल के प्रिंसिपल अमनदीप संधू को भ्रष्टाचारी बताते हुए पद से हटाने की बात कही थी। साथ ही पीटर एमैनुएल को स्कूल का प्रिंसिलप नियुक्त किया। वहीं, अब लखनऊ डायसिस ने दोनों प्रधानाचार्य और इनकी संस्था को फर्जी बताते हुए इन पर कार्रवाई करने की मांग की है। लखनऊ डायसिस ने हाईकोर्ट में इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर की गई है, ताकि लखनऊ डायसिस का स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल पर स्वामित्व मामले पर पक्ष सुना जा सके।

लखनऊ डायसिस के विधिक सलाहकार ने कहा कि स्कूल के शुरुआत से ही से शेरवुड कॉलेज पर लखनऊ डायसिस का अधिकार है। 1976 में अवैधानिक तरीके से चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ने डायसिस और संपत्ति का बंटवारा कर दिया और नैनीताल के शेरवुड और आल सेंट कॉलेज पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद से इन संपत्तियों के लिए चर्च ऑफ लखनऊ डायसिस उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट और जिला अदालत कानपुर में केस लड़ रही है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने लखनऊ डायसिस के हक में फैसला सुनाया है और इसी के आधार पर नैनीताल के स्कूल पर लखनऊ डायसिस का अधिकार है और स्कूल पर अधिकार जता रहे दोनों प्रिंसिपल और उनके लोग फर्जी हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी इसी कॉलेज से पढ़ाई की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.