उत्तराखंड के अभिषेक विश्व के टॉप शोधकर्ताओं में हुए शामिल, दुनियाभर में पहाड़ियों का नाम किया रोशन

चंपावत के पाटी विवेकानंद विद्या मंदिर और लोहाघाट पीजी कॉलेज से पढ़े डॉ. अभिषेक बोहरा ने पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

अभिषेक ने विश्व के टॉप शोधकर्ताओं में हुए शामिल हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्लॉस बायोलॉजी के अक्टूबर में जारी सूची में उनका नाम प्रकाशित हुआ है। इसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (कैलिफोर्निया, अमेरिका) के शोधकर्ताओ ने तैयार किया है। सूची में विश्व के दो टॉपर शामिल हैं। अभिषेक बोहरा वर्तमान में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. बोहरा को उनके वैज्ञानिक योगदान के लिए 2016 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) के यंग-साइंटिस्ट मेडल से भी नवाज जा चुका है। यह सम्मान 35 साल से कम आयु के शोधकर्ताओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलता है।

अभिषेक बोहरा ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पाटी से 1998 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। साल 2000 में गवर्नमेंट इंटरमीडिएट स्कूल लोहाघाट से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से उन्होंने 2004 में बीएससी की परीक्षा पास की।

अभिषेक बोहरा ने एमएससी और पीएचडी की उपाधि क्रमश: गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर जिला उधमसिंह नगर एवं उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से हासिल की। डॉ. बोहरा के अब तक 65 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.