उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
वे होम आईसोलेशन में चले गए हैं। वहीं मुख्य सचिव के संक्रमित होने से कई अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बुधवार सुबह जांच कराई, जिसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
उन्होंने पिछले दो-तीन के अंदर संपर्क में आए सभी लोगों को अपनी जांच कराने की सलाह दी है। उनके प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने अफसरों को भी इसकी सूचना भी भेज दी है।
बता दें मुख्य सचिव ने मंगलवार को अफसरों की दो बैठकें ली थी, इनमें से एक बैठक में वे नैनीताल हाईकोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी शामिल हुए। इस बैठक में स्वास्थ्य, वित्त, शहरी विकास विभाग के अफसर मौजूद रहे। सोमवार को भी अपने मीटिंग हाल में बैठकें की थी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.