कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड के इस इलाके में अज्ञात बीमारी की चपेट में आए बच्चे, दहशत में लोग

एक ओर कोरोना तो दूसरी ओर अब अज्ञात बीमारी को लेकर उत्तराखंड के बागेश्वर के लोग खौफ में जी रहे हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट के चचई गांव में कई बच्चे एक अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस बीमारी से चेहरे पर काफी सूजन आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की चपेट में आए एक युवती समेत चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

खबरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह कपकोट के चचई गांव के गिरीश चंद्र के बेटे आयुष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके चेहरे पर काफी सूजन है। गांव में अन्य बच्चों के बीमार होने की सूचना पर जिला अस्पताल से डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. अब्बास और डॉ. नसीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चचई गांव पहुंचकर 31 बच्चों समेत तमाम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से लक्ष्मी पुत्री चंदन राम, ममता पुत्री नैन राम, सपना पुत्री माधो राम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

डॉ. अब्बास ने बताया कि शुरुआती लक्षण बैक्टीरिया के दिखाई दे रहे हैं। गांव में तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। चचई गांव गई टीम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कोरंगा, लैब तकनीशियन लोकेश सिंह राणा आदि मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.