उत्तराखंड में तैयार की गई स्वदेशी दूरबीन, 600 मीटर की रेंज में नहीं बच पाएगा दुश्मन, जानें खासियत

आत्मनिर्भर भारत की ओर रक्षा मंत्रालय ने एक और बढ़ा कदम उठाया है। भारतीय सेना के लिए हथियार और उपकरण बनाने वाली देहरादून की ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने एडवांस एक्विपमेंट्स बनाने शुरु कर दिए हैं। आयुध निर्माणी की ओर से एसाल्ट राइफल्स की दूरबीन बनाई जा रही है। ये पूरी तरह से स्वदेशी दूरबीन होगी। इस स्वदेशी दूरबीन के जरिए छह सौ मीटर दूर दुश्मन पर सटीक निशाना लगाया जा सकेगा।

इस स्वदेशी दूरबीन की लॉचिंग देहरादून में आयुध निर्माणी में महाप्रबंधक पीके दीक्षित की ओर से की गई। इस दौरान आयुध निर्माणी के अपर महाप्रबंधक एससी झा, कैलाश प्रसाद, आरशर्मा, शर्मिष्ठा कौल, वीरेंद्र चौधरी, राहुल कनौजिया, दिव्या गौतम आदि भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक पीके दीक्षित ने इस दौरान बताया कि ये पूर्ण रूप से आयुध निर्माणी देहरादून में तैयार किया है और पूरी तरह से स्वदेशी है। आपको बता दें, एसाल्ट राइफल के लिए इस प्रकार की दूरबीन अभी तक यूएसएस, चेक रिपब्लिक और बेल्जियम से खरीदी जाती थी। जिसकी कीमत करीब पचास हजार होती थी, लेकिन आयुध निर्माणी में इसका निर्माण 40 हजार तक में किया है।

यानि अब हर दूरबीन पर दस हजार रुपये की बचत होगी। महाप्रबंधक पीके दीक्षित ने बताया कि इस स्वदेशी दूरबीन की रेंज करीब छह सौ मीटर है और इसका वजन 550 ग्राम है। लंबाई की बात करें तो इसकी लंबाई 220 मिमी है। आपको बता दें इस तरह की दूरबीन का प्रयोग सेना के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवान करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी सेना को करीब 13000 दूरबीन की जरूरत है। इसके लिए पिछले दिनों सेना ने टेंडर किए थे। जिसमें आयुध निर्माणी ने भाग लिया है। यह आयुध निर्माणी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.