उत्तराखंड के सीएम धामी ने 10 और इलैक्ट्रिक बसों की दी सौगात, जानिए किस रूट पर चलेंगी ये बसें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादू को 10 और इलैक्ट्रिक बसों की सौगात दी।

सीएम धामी ने रविवार को इन बसों का विस्तारित मार्ग आई.एस.बी.टी से मालदेवता और आई.एस.बी.टी से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में सफर भी किया। स्मार्ट सिटी के तहत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है।

सीएम धामी ने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की जानकारी जनता को हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अब जो 30 इलैक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं, इससे देहरादून के विभिन्न यात्रा मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदूषण कम होगा।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 4 मार्गों आई.एस.बी.टी से राजपुर, आई.एस.बी.टी से रायपुर-सेलाकुई, आई.एस.बी.टी. से सहस्त्रधारा एवं आई.एस.बी.टी. से एयरपोर्ट तक पहले से ही संचालन किया जा रहा है। इनमें अभी तक कुल 12.47 लाख यात्रियों द्वारा सफर किया जा चुका है तथा कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पहले से चल रही बसों में यात्रियों की अधिक संख्या एवं स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों के द्वारा अतिरिक्त बसों की इस रूट पर मांग को देखते हुए स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ पहुचाने के लिए आई.एस.बी.टी. से रायपुर रूट को विस्तारित कर मालदेवता तथा आई.एस.बी.टी. से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों को संचालित किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.