फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी चिंता जताई है और प्रदेशवासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने की अपील की है।
कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मचा है। एक हफ्ते पहले इस नए वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई। उसके बाद ये स्ट्रेन बोत्सवाना समेत आसपास के कई और देशों में फैल गया है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका और उसके आसपास के देशों से अपने यहां आने पर बैन लगा दिया है। भारत ने भी इस वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री ने आज अधिकारियों के साथ इसको लेकर एक मीटिंग भी की। भारत साउथ अफ्रीका से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी चिंता जताई है और प्रदेशवासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने की अपील की है। साथ ही मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर भी जोर दिया है।
कितना घातक है ओमिक्रोन वेरिएंट?
WHO के मुताबिक नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है। ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है। यही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। एक रिसर्च के मुताबिक ये डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले 30 गुना तक ज्यादा घातक है और 10 बार ज्यादा म्युटेट होता है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.