उत्तराखंड: जसपुर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपुर के मंडी परिसर में 1650.66 लाख रुपये की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया।

इसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने स्टेडियम बनाने, के साथ ही गढ़ी नेगी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि भोगुपुर क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनाने की जो भी प्रक्रिया होगी, उसको मंत्रिमंडल में लाने के साथ ही प्रकिया को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पन्तनगर सिडकुल को नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। नेपा का 1000 एकड भूमि पर सिडकुल स्थापना का सरकार प्रयास करेगी जिससे राजस्व, रोजगार, व्यापार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सितारंगज चीनी मिल को चलाने का संकल्प लिया था, 29 नवम्बर को सितारगंज चीनी मिल शुरू कर दी है, जो कि ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहयोगी के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने के मूल्य निर्धारण हेतु यूपी का अध्ययन करते हुए गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 355 तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रूपये निर्धारित किया है, जोकि 29.50 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की है।

भाड़ा 11 से घटा कर 9.50 रूपये किया है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में 9.50 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है। सड़कों के क्षेत्र मे तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अफजलगढ़ से नजीबाबाद को सीधे सड़क निकलने वाली है सड़क स्वीकृत है। प्रधानमंत्री इसका जल्द ही शिलान्यास करेंगे।

एम्स की दूसरी शाखा उधम सिंह नगर में खुलने जा रही है। उन्होंने कहा कि 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुश्मान भारत योजना का लाभ अभी तक उठाया है। विष्व की सबसे बड़ी स्कीम है। कार्यक्रम में काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीष्वरानन्द, काबीना मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक आदेउ सिंह चौहान, हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, मेयर उषा चौधरी, चेयरमैन मुमताज बेगम, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, डीआईजी नीलेष आनन्द भरणे आदि उपस्थित रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.