कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सीएम पुष्कर धामी की उत्तराखंड के लोगों से खास अपील

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी चिंता जताई है और प्रदेशवासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने की अपील की है।

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मचा है। एक हफ्ते पहले इस नए वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई। उसके बाद ये स्‍ट्रेन बोत्सवाना समेत आसपास के कई और देशों में फैल गया है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका और उसके आसपास के देशों से अपने यहां आने पर बैन लगा दिया है। भारत ने भी इस वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री ने आज अधिकारियों के साथ इसको लेकर एक मीटिंग भी की। भारत साउथ अफ्रीका से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी चिंता जताई है और प्रदेशवासियों से जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने की अपील की है। साथ ही मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर भी जोर दिया है।

कितना घातक है ओमिक्रोन वेरिएंट?

WHO के मुताबिक नया वेरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है। ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है। यही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। एक रिसर्च के मुताबिक ये डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले 30 गुना तक ज्यादा घातक है और 10 बार ज्यादा म्युटेट होता है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रोन में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.