उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र ने प्रदेश के हजारों किसानों को दी दोहरी सौगात, लोन को लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं!

किसान आंदोलन के बीच उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने किसानों को दोहरी खुशी दी है।

शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के किसानों के खाते में 3 लाख रुपये और किसानों के समूह को 5 लाख रुपये तक का लोन देने के लिए ब्याजमुक्त ऋण योजना की शुरूआत की है। आपको बता दें, इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कुछ किसानों को चेक भी बांटे। इसके साथ ही सीएम ने पद्मश्री से सम्मानित किसान प्रेम चंद्र शर्मा का सम्मान किया

प्रेम चंद्र शर्मा ने त्रिवेंद्र सरकार की इस मुहिम की सराहना की तो दूसरी तरफ लाभार्थी किसानों ने भी इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस योजना को बेहतर बताया। आपको बता दें, उत्तराखंड के 25 हजार किसानों को एक ही दिन में 100 स्थानों पर कृषि उपकरण, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गी पालन, मौन पालन जैसे अनेक कार्यों के लिए लोन दिया.

इस योजना की शुरूआत के दौरान सीएम ने किसानों को संबोधित कर कहा कि उनसे जो भी वादे किए गए, उन्हें सरकार पूरा कर रही है। साथ ही, प्रदेश के किसानों ने भी सरकार की अपेक्षाओं पूरी की हैं। सीएम रावत ने आगे कहा कि साल 2017 में सरकार ने किसानों को 2% इंटरेस्ट पर 1 लाख रुपये का लोन दिया था। इसके बाद सरकार ने यह भी कहा था कि योजना सफल रही तो सरकार ब्याज मुक्त ऋण देने का भी फैसला लेगी। सीएम रावत ने कहा कि परिणाम आपके सामने है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.