उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से होंगे एग्जाम, जुलाई में आएंगे नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के तारीखों का आखिरकार ऐलान हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उत्तराखंड बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने इसकी घोषणा की है।

  • 4 मई 2021 से 22 मई तक प्रदेश भर में दो पालियों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
  • जुलाई माह में परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी।
  • वहीं, 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
  • हाई स्कूल में संस्थागत 1लाख 45 हजार 691, व्यक्तिगत 2 हजार 664, कुल 1 लाख 48 हजार 355 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
  • इंटरमीडिएट में संस्थागत 1 लाख 18 हजार 135, व्यक्तिगत 4 हजार 49 और कुल 1 लाख 22 हजार 184 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
  • 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इंटरमीडिएट की प्रैटिकल परीक्षा ली जाएगी एवं हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा
  • हाई स्कूल की 21 प्रश्नपत्रों की लिखित परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगी। जबकि इंटरमीडिएट की 40 प्रश्नपत्रों की लिखित परीक्षा दूसरी पाली यानी दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
  • 23 मई से 29 मई तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का उप संकलन केंद्र द्वारा मुख्य संकलन केंद्र पर जमा किया जाएगा।
  • 13 मुख्य संकलन केंद्रों से 30 मूल्यांकन केंद्रों को लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों का प्रेषण किया जाना है।
  • 1 जून से 15 जून तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का 15 दिनों में मूल्यांकन किया जाएगा।
  • 16 जून से 15 जुलाई तक हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा की तैयारी और परीक्षा फल की घोषणा की जाएगी।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.