उत्तरकाशी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बड़ी सौगात! युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी को सोलर पावर प्लांट की सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को चिन्यालीसौड़ में सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया।

टिपरी गांव में सोलर पावर प्लांट के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। यहां पर उन्होंने 200 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण। इसके बाद वो डुंडा ब्लॉक के चकोन गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 25 किलोवाट के पिरूल प्लांट का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड, देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर जल विद्युत परियोजनाओं के बाद सोलर पावर प्लांट पर सबसे ज्यादा धन निवेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार के माध्यम से 25 हजार लोगों को स्वरोजगार देने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस इयोजना के तहत राज्य के युवा 25 किलोवाट के सोलर प्लांट को शुरू कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड का भविष्य स्वरोजगार में है और इसके लिए सरकार लगातार पिरूल हो या बागवानी हर इलाके को विकसित करने का काम कर रही है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरान जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इंद्रा टिपरी गांव में पानी की समस्या के समाधान के लिए काम किया जाए, ताकि यहां के लोग मत्स्य पालन जैसी स्वरोजगार योजनाओं से खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि योजना की शुरूआत में कुछ अड़चनें आती हैं, लेकिन मेहनत और लगन से सबकुछ काबू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार योजनाओं में लोन के लिए बैंकों पर लगातार सरकार का दबाव है। सीएम ने बताया कि सोलर पावर प्लांट योजना में सरकार गारंटर है। ऐसे में युवाओं को घबराने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ये कोशिश है कि पिरूल के जरिए से 40 हजार लोगों को रोजगार मिल सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.